फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   arrest

युवजन ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 20 Jan 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 20 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
arrest
28 फरवरी 14 को युवजन ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद पर ब्राह्मणों को अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए तमाम कार्यकर्ताओं के साथ नौगवां रेलवे क्रासिंग के निकट राज्यमंत्री का पुतला फूंका। पुतला छीनने का प्रयास करने पर सुनगढ़ी पुलिस से भी नोकझोंक हुई। पौन घंटे तक चले बवाल के बाद युवजन ब्राह्मण सभा ने पुतले को आग के हवाले कर दिया था। सुनगढ़ी पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रधान की ओर से जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा, दीपक पांडेय समेत कई लोगों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन, जनप्रतिनिधि का पुतला फूंकने समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। सुनगढ़ी पुलिस ने जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, दीपक पांडेय और मनीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चालान करने के बाद तीनों को कड़ी सुरक्षा में जिला अस्पताल लाई, जहां से मेडिकल कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया। भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की सूचना से कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। तमाम कार्यकर्ता थाना सुनगढ़ी पहुंचे और गिरफ्तारी पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


गजरौैला पुलिस ने की थी विवेचना
राज्यमंत्री का पुतला फूंके जाने के मामले की विवेचना गजरौला थाना पुलिस को दी गई थी। एसओ अरविंद पांडेय ने विवेचना कर मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी  बृजेश सिंह ने बताया कि कोर्ट में हाजिर न होने पर तीनों के वारंट जारी किए थे। जिस पर तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed