फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Anil Saraf Massacre One more held

सर्राफ हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Mar 2015 11:09 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Thu, 05 Mar 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Anil Saraf Massacre One more held
सर्राफ अनिल अग्रवाल हत्याकांड मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार
विज्ञापन
कर जेल भेजे गए साजिशकर्ता के बयानों के आधार पर विवेचना के दौरान पुलिस ने जिन चार लोगों को हत्यारोपी के रूप में नामजद किया था उनमें शामिल भजन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट के लिए उसका चालान कर दिया।

नगर के मोहल्ला चौक में 11 नवंबर को सर्राफ व्यापारी अनिल अग्रवाल की सशस्त्र बदमाशों ने लूट में असफल होने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। सर्राफ  के पुत्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुरू में पुलिस ने लूट के इरादे से घटना को अंजाम देने की बात से इंकार किया।

बाद में उसे लूट के इरादे से घटना को अंजाम देना बताते हुए तीस दिसंबर को सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव बागर के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू को गिरफ्तार कर चालान भेजा दिया। पुलिस ने इसे ही मुख्य साजिशकर्ता बताया।

इससे पहले पुलिस मृतक की पत्नी के मोबाइल पर आए एक मैसेज को आधार बनाकर उससे हत्यारोपियों तक पहुंचने की बात कहती रही, लेकिन बाद में उस मैसेज का भी जिक्र छोड़ दिया। साजिशकर्ता के आरोप में चालान भेजे गए पूर्व प्रधान के बयान के आधार पर हजारा थाना क्षेत्र के गांव सिद्धनगर के सर्वजीत सिंह उर्फ बिल्लू, बाजार घाट के भजन सिंह उसके भाई जागीर सिंह और लखीमपुर खीरी थाना के सिंगाई फार्म निवासी शातिर बदमाश बग्गा सिंह को हत्यारोपी बनाया मगर किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 14 फरवरी को आरोपियों के गांव में पहुंच कर उनके घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि इनमें से भजन सिंह को बुधवार को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका गुरुवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। पुलिस के सभी हत्यारोपियों का आपराधिक इतिहास भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed