फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Anganwadi worker accused of raping the police could not get

आंगनबाड़ी वर्कर से रेप के आरोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस 

Fri, 13 May 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 13 May 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
दुराचार के बाद आंगनबाड़ी वर्कर के फोटो गांव में दीवारों पर चिपकाने वाले आरोपियों की तलाश में बरखेड़ा पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिशें दीं, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। उधर पोस्टर चस्पा करने की घटना की तस्दीक के लिए पुलिस लगातार ग्रामीणों से संपर्क कर रही है। फिलहाल केस दर्ज होने के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन

बता दें कि बरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली एक आंगनबाड़ी वर्कर ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था के 24 अप्रैल को भतीजी के साथ पिपरिया मंडन गांव जाते वक्त रास्ते में नगरा गांव निवासी वीरपाल ने अपने एक दोस्त की मदद से उसे रोककर दुराचार किया था। कुछ दिन बाद इन लोगों ने गांव में आंगनबाड़ी वर्कर के फोटो दीवारों पर चिपका दिए। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। मगर चौबीस घंटे बाद भी पोस्टर चिपकाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में अब पुलिस ग्रामीणों से संपर्क साधने में जुट गई है। चस्पा किए गए पोस्टरों के बारे में सुरागरसी की जा रही है। इसके अलावा गुरुवार रात आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके गांव समेत कई स्थानों पर दबिश दी गईं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने पीड़ित युवती को भी बयान के लिए थाने बुलाया है। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही है। पोस्टर चिपकाने की जांच के लिए पुलिस क ी टीमें गांव वालों से संपर्क बनाए हुए हैं। पीड़ित युवती को भी बयान के लिए थाने बुलवाया गया था पर वह अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed