{"_id":"42991a9397c5361a571aed02a5c5c580","slug":"allegations-of-mistreatment-effort-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के प्रयास का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार के प्रयास का आरोप
पीलीभीत।
Updated Thu, 14 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
जिले के थाना हजारा क्षेत्र की एक 55 वर्षीय महिला ने पड़ोस के ही एक युवक
विज्ञापन
पर घर में घुसकर दुराचार की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला ने सीओ
पूरनपुर को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
महिला ने बताया कि चार मई को वह घर में सो रही थी। रात करीब 11 बजे पड़ोस का ही एक युवक घर में घुस आया और दुराचार का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो पहले पैसे देते हुए मुह बंद रखने की धमकी दी। शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी। किसी तरह से वह उसके चंगुल से छूटकर घर से बाहर भाग कर आई और शोर मचाया। इस पर आरोपी अपना मोबाइल व कुछ दवाइयां मौके पर छोड़कर भाग निकला। सुबह उसने मामले की शिकायत ग्राम प्रधान से की। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने झांसे में लेकर मोबाइल व दवाई उससे ले ली और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उससे सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। बाद में जब वह थाना रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ भुवनेश कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।