फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two people, including a youth, beaten up following an altercation.

Sant Kabir Nagar News: कहासुनी के बाद युवक समेत दो की पिटाई

Wed, 16 Sep 2026 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two people, including a youth, beaten up following an altercation.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के तामा खास गांव में मामूली बात को लेकर कहासुनी के बाद युवक समेत दो लोगों की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही चार लोगों पर गाली-गलौज, लाठी-डंडे, ईंट और लात-घूंसों से मारने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तामा खास निवासी जयचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि 16 सितंबर की रात करीब दो बजे गांव के विशाल, टिकोरी, भिखारी और अमरावती ने उसके बेटे आकाश से छोटी सी बात को लेकर कहासुनी शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद सभी ने आकाश के साथ गाली देते हुए लात-घूंसों, लाठी-डंडों और ईंट से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, आकाश को बचाने के लिए ज्ञानदास मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में आकाश और ज्ञानदास को चोटें आई हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित जयचंद्र ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed