फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chargesheet filed against the accused in the Digambar Panchayati Mandir Sadar scam.

Meerut News: दिगंबर पंचायती मंदिर सदर में घोटाला करने के आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Wed, 16 Sep 2026 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against the accused in the Digambar Panchayati Mandir Sadar scam.
- मंदिर के साधारण सदस्य और ऋषभ एकेडमी के सचिव संजय जैन ने दर्ज कराई थी 2025 में प्राथमिकी
विज्ञापन

- साइबर थाना पुलिस कर रही थी पूरे मामले की जांच, पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। दिगंबर जैन पंचायती मंदिर दुर्गाबाड़ी सदर बाजार में घोटाले के मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी में नौ आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। जिसमें पूर्व पार्षद अनिल जैन का नाम भी शामिल है।
सदर निवासी संजय जैन ऋषभ एकेडमी में सचिव पद पर कार्यरत है। संजय जैन ने 7 मई 2025 को सदर बाजार थाने में मृदुल जैन, सुनील जैन, अनिल जैन उर्फ बंटी, विजय जैन, रंजीत जैन, दिनेश कुमार जैन, पूर्व पार्षद अनिल जैन और सुशील जैन चावल वाले और डा. संजय जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। संजय जैन ने आरोप लगाया था कि दिगंबर पंचायती मंदिर दुर्गाबाड़ी में सौ करोड़ से अधिक रुपया, चढ़ावा सोना चांदी सामान का घोटाला किया गया। इतना ही नहीं फर्जी चुनाव के दस्तावेज भी तैयार किए गए।
विज्ञापन

इस मामले की जांच पहले सदर बाजार पुलिस कर रही थी लेकिन बाद में इस मामले की जांच तत्कालीन एसएसपी डा. विपिन ताडा ने साइबर थाने को सौंप दी थी। इस मामले में आरोपियों से सेटिंग के खेल का आरोप भी लगा था। जिसके बाद शिकायत मिलने पर निवर्तमान एसएसपी अविनाश पांडेय ने जांच साइबर थाना में तैनात इंस्पेक्टर राम अवतार को जांच सौपी। विवेचना में सभी आरोपी को पुलिस ने दोषी माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि इस मामले में मृदुल जैन, सुनील जैन, अनिल जैन उर्फ बंटी और विजय जैन, रंजीत जैन, दिनेश कुमार जैन, अनिल जैन पूर्व पार्षद, सुशील जैन चावल वाले और डा. संजय जैन के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। एसपी सिटी ने बताया कि जानकारी मिली है कि कुछ आरोपियों ने इस मामले में जमानत कोर्ट से ले ली है। जिन्होंने जमानत नहीं ली है, उनके यहां दबिश देकर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article