फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Against the couple , including five reports

दंपति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 30 May 2015 11:27 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 30 May 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
पति के साथ मेले से लौट रही महिला के साथ छेड़छाड़ कर उससे दुराचार करने का प्रयास करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर जीआरपी ने आरोपी दंपति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन


बरखेड़ा क्षेत्र के गांव इग्घरा निवासी एक महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह अपने पति के साथ 28 मार्च को मेला देखने गई थी। वापसी के दौरान साइकिल पंक्चर हो गई। वह पति के साथ रेलवे लाइन के किनारे होकर गांव वापस जा रही थी। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते शाम करीब साढ़े छह बजे गांव निवासी वीरेंद्र और उसकी पत्नी कमला ने रोक लिया।
विज्ञापन


उनके साथ मौजूद सोमपाल ने उसके पति के सीने पर लाइसेंसी बंदूक रख जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दुराचार करने का प्रयास किया। शोर शराबे पर आरोपी भाग निकले। घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर न्यायालय ने जीआरपी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। एसओ जीआरपी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर वीरेंद्र गंगवार, उसकी पत्नी कमला, सोमपाल व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed