फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After the young man left the call detail

कॉल डिटेल मिलने के बाद युवक को छोड़ा

Sat, 23 May 2015 10:34 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Sat, 23 May 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
After the young man left the call detail
किसान से दिन दहाड़े 1.20 लाख रुपये की लूट के मामले में हिरासत में लिए
विज्ञापन
युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल की पुलिस ने जांच की। जांच में घटना के समय लोकेशन हजारा थाना क्षेत्र में मिलने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। होना पाया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। किसान दंपति ने शिनाख्त के बाद आरोपी को छोड़ने का आरोप पुलिस पर लगाया है।

पूरनपुर-भगवंतापुर रोड पर 16 मई को गांव कांहा टांडा निवासी मदन सिंह और उसकी पत्नी चंद्रकली से बाइक सवार बदमाश 1.20 लाख रुपये लूट ले गए थे। पुलिस ने किसान की ओर से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने बैंक शाखा की वीडियो फुटेज दंपति को दिखाकर उनके शक पर एक युवक की फोटो बनवाई। फोटो से चेहरों के मिलने पर पुलिस ने तीन युवकों को पूछताछ को हिरासत में लिया था।

हिरासत में लिए एक युवक की दंपति ने आरोपी बदमाश के रूप में शिनाख्त की, लेकिन इससे पुलिस पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हुई। पुलिस ने युवक की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि कॉल डिटेल में घटना के दिन युवक की लोकेशन हजारा थाना क्षेत्र में पाई गई। जिस पर पूछताछ के बाद आरोपी को छोड़ दिया गया है। उधर किसान मदन सिंह और उसकी पत्नी चंद्रकली का कहना है कि उसने पकड़े गए युवक की शिनाख्त की थी। इसके  बाद भी पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed