फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Advocate's brother's death report filed

अधिवक्ता के भाई की मौत के मामले की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 28 Apr 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 28 Apr 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं की हड़ताल के बाद कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता के भाई की मौत के मामले की रिपोर्ट शुक्रवार को दर्ज कर ली है। मोहल्ला पटेलनगर निवासी राममूर्ति देवी ने बताया कि 19 अप्रैल को उनके पुत्र उमेश सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली थी। राममूर्ति देवी ने 20 अप्रैल को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ससुरालियों के उकसाने पर उमेश ने आत्म हत्या की है। तहरीर में उकसाने वाले लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। मृृतक उमेश के अधिवक्ता भाई सुदेश सिंह ने इस मामले को बार एसोसिएशन की बैठक में उठाया था। अधिवक्ताओं ने इसी मामले को लेकर पुलिस के विरोध में 26 और 27 अपै्रल को हड़ताल भी रखी थी। अधिवक्ताओं ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में यह चेतावनी भी दी थी कि यदि रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो पुलिस के विरोध में बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। एसडीएम बीपी सिंह ने सीओ हरीश भदौरिया और कोतवाल एसके सिंह को फोन पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि राममूर्ति देवी की तहरीर पर शुक्रवार को आत्म हत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में नगर के मोहल्ला गांधीनगर में रह रही मृतक की पत्नी रेनू देवी, ससुर बुधपाल सिंह, साले जोगेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह और सास धूमवती को नामजद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed