फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused of feeding poison married , report

विवाहिता को जहर खिलाने का आरोप, रिपोर्ट

Sat, 28 Mar 2015 10:57 PM IST
पूरनपुर।
पूरनपुर। Updated Sat, 28 Mar 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of feeding poison married , report
विवाहिता का रंग साफ न होने और बेटियों को जन्म देने के आरोप पर उसे जहर
विज्ञापन
खिला दिया गया। इलाज के बाद ससुराल पहुंचने पर उसे घर में घुसने नहीं दिया गया। पुलिस ने विवाहिता के पिता की ओर से विवाहिता के पति सहित चार के खिलाफ गाली-गलौज कर पिटाई करने, दहेज के लिए उत्पीड़न करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला चौक सर्राफा बाजार निवासी नरेश वर्मा ने बताया कि उसने अपनी पुत्री ज्योति वर्मा की शादी वर्ष 2004 में मोहल्ला के ही राजीव वर्मा से की थी। शादी के कुछ दिन बाद दहेज और रंग काला होने को लेकर पुत्री का ससुराली उत्पीड़न करने लगे।  दो पुत्रियां पैदा होने पर उत्पीड़न बढ़ गया। उसकी पुत्री को घर छोड़ने के लिए विवश किया जाने लगा। इसकी लिखित शिकायत पुत्री ने 26 जून को पुलिस से की। आरोप है कि इसके बाद भी उसके ससुरालियों का रवैया नहीं बदला। 24 मार्च को उसकी पुत्री को जहर खिलाकर मारने का प्रयास किया गया। गंभीर हालत में उसे पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उसकी पुत्री को घर में नहीं घुसने दिया गया। शनिवार को पुत्री के साथ कोतवाली पहुंचे नरेश वर्मा ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि नरेश वर्मा की ओर से ज्योति के पति राजीव वर्मा, सास मीना देवी, जेठ संजीव वर्मा, ससुर रामपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed