{"_id":"571f78154f1c1b697da9161a","slug":"accused-of-action-traffic-guard-turns-hostile","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी पर कार्रवाई से मुकरा ट्रैफिक होमगार्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी पर कार्रवाई से मुकरा ट्रैफिक होमगार्ड
ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- होमगार्ड की पिटाई का मामला
- मेडिकल परीक्षण में अल्कोहल की पुष्टि
- पुलिस ने थाने से आरोपी को दी जमानत
होमगार्ड की पिटाई करने के आरोपी के खिलाफ का जब सुनगढ़ी पुलिस ने मन बनाया तो होमगार्ड ने कार्रवाई करने से साफ इंकार कर दिया। आरोपी को पुलिस हिरासत में ले चुकी थी, लिहाजा पुलिस ने आरोपी बरेली निवासी विपिन जायसवाल का मेडिकल परीक्षण कराया। परीक्षण में अल्कोहल मिलने पर पुलिस ने उसके खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कार्रवाई की और थाने से जमानत देकर रिहा कर दिया।
बता दें कि सोमवार को बरेली निवासी विपिन जायसवाल पत्नी और बच्चों के साथ बरेली जाने के लिए नौगवां चौराहा पर खड़ा था। उसकी ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक के होमगार्ड दिनेश कुमार से हाइवे से दूर खड़े होने की बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिस पर होमगार्ड ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। इससे नाराज विपिन कुमार ने होमगार्ड की पिटाई कर दी थी। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी विपिन जायसवाल को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने नशे की हालत में होने पर आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें अल्कोहल की पुष्टि हुई थी।
उधर, होमगार्ड, विपिन के खिलाफ तहरीर देने से इंकार करते हुए कार्रवाई से मुकर गया। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि होमगार्ड द्वारा कार्रवाई से इंकार करने पर पुलिस ने विपिन जायसवाल के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कार्रवाई की और उसे थाने से जमानत देकर रिहा कर दिया।