फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Account code by asking anybody flown 50 thousand

कोड पूछकर खाते सेे उड़ाए 50 हजार

Tue, 29 Sep 2015 10:59 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 29 Sep 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन

एटीएम कार्ड का कोड पूछकर अज्ञात युवक ने शहर कोतवाली के गांव चंदोई निवासी मोहम्मद सलीम के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने सलीम की ओर से धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

शहर से सटे गांव चंदोई निवासी मोहम्मद सलीम ने बताया कि चार अगस्त 15 को उन्होंने अपना खाता स्टेट बैंक की मेन शाखा में खुलवाया था। जिसका एटीएम कार्ड भी उसके पास था। खाते में 1.86, 232 रुपये जमा थे। 26 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कालकर्ता ने कहा कि वह स्टेट बैंक से एक अधिकारी बोल रहा है। कुछ कमियों के कारण उसका एटीएम कार्ड लॉक किया जा रहा है। इस पर वह हड़बड़ा गया।
विज्ञापन

कॉलकर्ता ने उससे एटीएम कोड पूछा। एटीएम कोड बताने के बाद उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसके कुछ देर बाद फिर मोबाइल पर कॉल आई और कॉलकर्ता ने मैसेज में दिए गए नंबर पूछे। शक होने पर जब वह दूसरे दिन बैंक गया और खाता देखा तो पता चला की उसके खाते से आठ बार में कुल 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। शहर कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed