फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

दो ट्रकों के बीच दबकर युवक की मौत

Mon, 22 Dec 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Mon, 22 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
गांव शिवपुरिया निवासी खेमकरन गंगवार ने बताया कि उनका पुत्र कुंवरसेन रविवार की सुबह गांव के निकट बने एफसीआई के खाद गोदाम पर मजदूरी करने गया था। गोदाम पर खाद लेकर पहुंचा एक ट्रक गोदाम से कुछ दूरी पर बंद हो गया। काफी प्रयास के बाद भी ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ। इसी बीच दूसरा ट्रक भी पहुंच गया। पीछे से पहुंचे खाद भरे ट्रक से बंद खड़े ट्रक में धक्का लगाने के लिए पुत्र कुंवरसेन से ट्रक चालकों ने बीच में बल्ली लगाई और उसे बल्ली पकड़ाकर खड़ा कर दिया। पीछे से ट्रक के धक्का देते ही बल्ली अचानक टूट गई। जिससे धक्का दे रहा ट्रक आगे खड़े ट्रक में जा घुसा। जिससे उनके पुत्र की दोनों ट्रकों के बीच दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तमाम लोगों की भीड़ जुटने पर दोनों ट्रकों के चालक व हेल्पर मौके से भाग गए। रोते-बिलखते परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ललौरीखेड़ा चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिंह ने बताया कि  दोनों ट्रक पुलिस के कब्जे में हैं। अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed