{"_id":"fc8a81805dee731be9cffafa8f05450c","slug":"accident-hindi-news-211","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंटेनर की टक्कर से युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 04 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना व कसबा सेहरामऊ उत्तरी के गांव हमीरपुर निवासी रामनिवास ने बताया कि उनका पुत्र बृजेश उत्तराखंड के सितारगंज में एक प्लांट पर काम करता था। बुधवार की देर शाम वह बाइक से घर वापस लौट रहा था। बाइक पर उसका एक रिश्तेदार सुनील भी था। पूरनपुर हाइवे पर थाना गजरौला क्षेत्र में गांव विठौरा और गजरौला के बीच रात करीब नौ बजे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। घर वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक के तीन पुत्रियां और पत्नी है।