फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Absconding from the village attacking the police

पुलिस पर हमला करने वाले गांव से फरार 

Fri, 10 Mar 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 10 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने गुरुवार को रानीगंज गांव में दबिश दी। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी अपने घरों से परिवार समेत फरार हो गए। गांव मढ़ाखुर्द और जोगराजपुर से महावत विरादरी के लोग अपने घर छोड़कर इधर-उधर रह रहे हैं। खेत में पानी भरकर मसूर की फसल सुखा देने की शिकायत पर एसओ सेहरामऊ इंद्र कुमार ने टीम के साथ चार मार्च को गांव रानीगंज में दबिश दी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ शुरू करती, इससे पहले ग्रामीण लाठी, डंडे लेकर एकत्र हुए और पुलिस टीम पर हमलाकर मारपीट शुरू कर दी। जान बचाकर भागते समय पुलिस वालों को दौड़ाकर पीटा और पथराव कर घायल कर दिया था। घटना में एसओ इंद्र कुमार, एचसीपी  रामस्वरूप, पीआरडी जवान सुरेश, रामकिशन घायल हुए थे। सेहरामऊ पुलिस ने एसओ  इंद्र कुमार की ओर से गांव रानीगंज निवासी सत्यपाल सिंह, उसके भाई भानु  सिंह, श्रीपाल, धर्मपाल, ओमकार, पुकना, रामपाल, श्यामपाल, नरेश, सुरेश, जंगली, संजय और दस, पंद्रह अन्य अज्ञात के खिलाफ बलवा, जान से मारने की  नियत से हमला, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और 7 क्रिमनल लॉ अमिडमेंट के तहत  रिपोर्ट दर्ज की थी। दहशत के चलते पुलिस चार दिन तक आरोपियों की गिरफ्तारी को रानीगंज गांव जाने का साहस नहीं जुटा सकी। बृहस्पतिवार को एसओ के नेतृत्व में पुलिस ने राजीगंज गांव जाकर दबिश दी। पुलिस के आने की भनक लगने पर महावत जाति के लोग परिवार सहित कहीं चले गए। गांव मढ़ाखुर्द और जोगराजपुर में भी महावत जाति के कुछ परिवार हैं। मुकदमे में पुलिस कहीं उनके नाम शामिल न कर ले, इसको लेकर महावत जाति के अधिकांश लोग अपने घर छोड़कर इधर-उधर रह रहे हैं। एसओ ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी करवाकर चालान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed