{"_id":"571518f44f1c1bae358b4729","slug":"a-friendly-report-form-a-the-doctor-molested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाफिक रिपोर्ट न बनाने पर डॉक्टर को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनमाफिक रिपोर्ट न बनाने पर डॉक्टर को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुराचार के मामले की मनमाफिक मेडिकल रिपोर्ट बनाने से मना करने पर जिला अस्पताल के डॉक्टर महावीर प्रसाद की दुराचार पीड़िता के पिता ने पैथोलॉजी से खींचकर पिटाई कर दी। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। हालांकि वहां मौजूद कर्मचारियों ने तीमारदारों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। डॉक्टर ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बाद से अस्पताल के डॉक्टरों में रोष है।
घटना सोमवार दोपहर डेढ़ बजे की है। जिला अस्पताल के डॉक्टर महावीर प्रसाद पैथोलॉजी में स्लाइड की जांच कर रहे थे। डॉ. प्रसाद ने बताया कि थाना सुनगढ़ी पुलिस ने 17 अप्रैल को रेप के मामले की एक स्लाइड जांच के लिए पैथालॉजी भेजी थी। रेप पीड़िता का पिता सोमवार को पैथोलॉजी पहुंचा और उन पर रिपोर्ट अपने पक्ष में बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। जब उन्होंने मना किया तो प्रलोभन देने लगा। नाराजगी जताने पर आरोपी भड़क गया और गिरेबान पकड़कर पैथोलॉजी से उन्हें खींचकर बाहर लाया और पिटाई शुरू कर दी। घटना से पैथोलॉजी में हड़कंप मच गया। कई कर्मचारी और तीमारदारों ने बमुश्किल डॉक्टर को बचाया और आरोपी को दबोच लिया। डॉक्टर के साथ मारपीट करने की सूचना पर शहर कोतवाल बीके गौतम जिला अस्पताल पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाल ने पीड़ित डॉक्टर से घटना की जानकारी ली। डॉक्टर ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल बीके गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। घटना से डॉक्टरों में रोष है।