फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   हादसे में युवक की मौत, घायल युवती को लेकर असमंजस में पुलिस

हादसे में युवक की मौत, घायल युवती को लेकर असमंजस में पुलिस

Sun, 12 May 2019 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत, घायल युवती को लेकर असमंजस में पुलिस
पीलीभीत। माधोटांडा रोड पर रिछौला गांव के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार लखनऊ के युवक की मौत हो गई। वहीं एक विवाहित युवती भी मौके पर घायल मिली। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे घायल युवती के परिवार वालों ने उसे मृतक की पत्नी बताया, जबकि लड़के परिजनों ने फोन पर संपर्क साधने पर मृतक के अविवाहित होने की बात कही। लड़के के पीलीभीत आने के पीछे कारण भी नहीं बता सके। पुलिस मामले में स्थिति स्पष्ट करने के लिए लड़के के परिवार वालों के आने का इंतजार कर रही है। शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

हादसा रविवार शाम को माधोटांडा रोड पर गजरौला थाना क्षेत्र में रिछौला गांव के पास हुआ। अनियंत्रित कार पेड़ से टकराने की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। यहां कार में एक युवक घायल हालत में मिला। वहीं पास में ही एक विवाहिता युवती भी थी। एंबुुलेंस के कर्मचारी दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आए, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं युवती का इलाज किया जा रहा है। मृतक की शिनाख्त बंगला बाजार लखनऊ के निवासी 30 वर्षीय शैलेंद्र चौधरी पुत्र बाबूलाल के रुप में हुई। उधर, घायल युवती गजरौला थाना क्षेत्र के माला कॉलोनी की निवासी 27 वर्षीय सरोज पुत्री बृजनाथ निकली। पुलिस और जिला असपताल के कर्मचारियों ने मृतक के मोबाइल के जरिए उसके परिवार वालों से बात की। इसमें परिजनों ने युवक के बिना बताए घर से जाने की बात कही। उसके पीलीभीत आने को लेकर भी कुछ नहीं बता सके। इतना जरूर बताया कि वह अविवाहित था। उधर, घायल युवती की मां मंजू और बहन चित्रा भी जिला अस्पताल आ गई। यहां उन्होंने पुलिस को बताया कि सरोज मृतक शैलेंद्र की पत्नी है। पांच साल पहले दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था, इसी में उन्होंने शादी कर ली थी। करीब चार माह से सरोज माला कॉलोनी में ही अलग रहने लगी थी। वहां पर कथित पति शैलेंद्र भी अक्सर आता जाता रहता था। दोनों परिवारों की कहानी सुनने के बाद पुलिस भी असमंजस में पड़ गई है। कोतवाली के एसआई पीके शर्मा ने बताया कि लड़की के परिवार वाले दोनों के शादी करने की बात कह रहे हैं, जबकि लड़के के परिवार ने फोन पर अविवाहित बताया है। उनको बुलाया गया है। लड़के के परिवार के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed