{"_id":"5cc1ee76bdec22141e225295","slug":"91556213366-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस के दौरान बराती भिड़े, जमकर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डीजे पर डांस के दौरान बराती भिड़े, जमकर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। डीजे पर डांस करने के दौरान शराब के नशे में झूम रहे बरातियों के दो गुट आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। हालांकि थाने पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
यह घटना टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहे के पास एक बरात घर में बुधवार रात हुई। शहर के एक मोहल्ले से बरात यहां पर पहुंची। लड़की वाले भी शहर से ही थे। दोनों ओर से काफी लोग बरात में थे। डीजे पर डांस करने के दौरान शराब के नशे में धुत दो युवकों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। गाली गलौज से शुरू हुए विवाद में मारपीट होने लगी। जिससे हड़कंप मच गया। दोनों ओर से लोग जमा हुए और झगड़ने लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर यूपी 100 और कोतवाली पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी कर झगड़ा करने वाले युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। पीछे से कई अन्य लोग भी कोतवाली आ गए। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। जिसके बाद उनको रात में ही छोड़ दिया गया है। किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।