फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   फूल डालने के दौरान बालिका कुएं में गिरी, डूबने से मौत

फूल डालने के दौरान बालिका कुएं में गिरी, डूबने से मौत

Thu, 14 Mar 2019 09:31 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Thu, 14 Mar 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
फूल डालने के दौरान बालिका कुएं में गिरी, डूबने से मौत
बीसलपुर (पीलीभीत)। परंपरा के चलते होली से पूर्व पड़ोस कि लड़कियों के संग फूल डालने के दौरान सात साल की बच्ची कुएं में गिर गई। साथ गईं अन्य बच्चियों के शोर पर ग्रामीण और परिजन मौके पर जा पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद बच्ची को कुएं से बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह दियोरियाकलां पुलिस मोहम्मदनपुर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। त्योहारी माहौल में बच्ची की मौत सेे गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन

दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर गांव निवासी रूपलाल राना सिलाई का काम करते हैं। उनकी सात साल की बच्ची रिंकी उर्फ भूरी बुधवार शाम परंपरा के चलते होलिका में फूल डालने के बाद कुएं में फूल डालने गई थी। उसके साथ गांव की अन्य लड़कियां भी गईं थीं। फूल डालते वक्त अचानक पैर फिसलने से रिंकी कुएं में गिर गई। मौके पर मौजूद अन्य लड़कियों ने शोर मचाया तो मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल कुएं से रिंकी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन रिंकी का शव घर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह ग्राम प्रधान कौशल्या देवी की सूचना पर दियोरियाकलां पुलिस मोहम्मदपुर गांव जा पहुंची। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed