{"_id":"5ba93e8b867a557f6016710c","slug":"91537818251-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा काटते समय महिला की चारों अंगुलियां कटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चारा काटते समय महिला की चारों अंगुलियां कटी
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
मोहल्ला अहिरान निवासी एक महिला का सुबह के समय चारा काटते समय हाथ मशीन में आने से कट गया। परिजनों ने घायल को दिल्ली के ट्रोमा अस्पताल में भर्ती कराया।
नगर के महल्ला अहिरान निवासी धर्मबीर की पत्नी बाला सोमवार की सुबह करीब नौ बजे अपने मकान में लगी चारा काटने की मशीन पर पशुओं के लिए चारा काट रही थी। चारा काटते समय महिला बाला का हाथ चारे के साथ मशीन में चला गया। इससे उसके हाथ की चारों उंगली कटकर जमीन पर गिर गई और महिला खून से लथपथ होकर गंभीर घायल हो गई। महिला की चीख सुनकर परिजन दौड़े। परिजन पहले तो घायल महिला बाला को खेकड़ा सीएचसी में ले गए। वहां के चिकित्सक की सलाह पर परिजनों ने घायल महिला को दिल्ली के ट्रोमा अस्पताल में भर्ती कराया।