फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   भारत बंद की सूचना को लेकर खाकी अलर्ट

भारत बंद की सूचना को लेकर खाकी अलर्ट

Thu, 09 Aug 2018 12:55 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
भारत बंद की सूचना को लेकर खाकी अलर्ट
भारत बंद की सूचना को लेकर खाकी अलर्ट
विज्ञापन

आज चप्पे-चप्पे पर रहेगी सख्त सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। आरक्षण की मांग को लेकर नौ अगस्त बृहस्पतिवार को भारत बंद किए जाने का ऐलान सोशल मीडिया पर किया जा रहा है। ये आंदोलन किसकी तरफ से होगा और कौन-कौन लोग शामिल रहेंगे। इसकी कोई जानकारी नहीं हो सकी है। ऐसे में पूर्व में भारत बंद के दौरान अन्य जनपदों में हुए बवाल को देखते हुए पुलिस अधिकारी अलर्ट है। उच्चाधिकारियों से मिले दिशा निर्देशों के आधार पर अधिकारियों ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए है। इसमें चप्पे-चप्पे पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। शहर की सुरक्षा के प्रभारी बनाए गए सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि भारत बंद के आह्वान की जानकारी मिली है। इसको देखते हुए अलर्ट किया गया है। कोतवाली और सुनगढ़ी थाने में डेढ़-डेढ़ सेक्शन पीएसी दी गई है। इसके अलावा क्यूआरटी, डेढ़ सेक्शन पीएसी को सिविल लाइन चौकी पर रिजर्व में रखा गया है। स्वाट और सर्विलांस टीम भी अन्य पुलिसकर्मियों की तरह सुबह आठ बजे से भ्रमण पर रहेंगी। चौराहों पर भी पुलिस बल को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed