{"_id":"5b620ff44f1c1b6f548b7e41","slug":"91533153268-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी शराब की 17 पेटी सहित तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देसी शराब की 17 पेटी सहित तस्कर गिरफ्तार
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस जब पाठशाला पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हें एक सिल्वर कलर की होंडा सिटी कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार रुकवाने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। कांस्टेबिल भूपेंद्र सिंह, अमित कुमार ने गाड़ी को तस्कर चालक समेत पकड़ लिया और उन्हें थाने लाया गया। तलाशी लेने पर गाड़ी से अरूणाचल प्रदेश से तस्करी कर लाई 17 पेटी देसी शराब बरामद हुई। साथ ही शराब तस्कर नवीन कुमार निवासी नरेला दिल्ली को गिरफ्तार किया। ब्यूरो
छपरौली पुलिस ने तिलवाड़ा मार्ग पर चेकिंग के दौरान कार को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार से 133 पेटी देसी शराब हरियाणा मार्ग बरामद हुई। पुलिस ने शराब तस्कर बाबू राम, मनोज निवासी हेवा और सेठ पाल निवास खेड़ा कुरतान जनपद शामली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाबूराम और मनोज को गिरफ्तार कर कार सीज कर दी है।