{"_id":"5a802efe4f1c1b93268b983f","slug":"91518350078-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंगारी से लगी आग, कई बीघा गन्ना जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिंगारी से लगी आग, कई बीघा गन्ना जला
Updated Sun, 11 Feb 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
demo pic
जहानाबाद। पड़ोसी के खेत में जलाई जा रही गन्ने की पताई से निकली चिंगारी से शनिवार शाम पांच बजे नौ किसानों के खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लग गई। चीख पुकार होने पर एकजुट हुए ग्रामीणों ने आग पर काबू किया। हादसे में तीन लाख के नुकसान का आंकलन करते हुए रविवार को संयुक्त तहरीर पुलिस को दी गई है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के उमरसड़ गांव निवासी सुखलाल समेत कई किसानों ने रविवार को पुलिस को दी संयुक्त तहरीर में बताया कि क्योलड़िया (बरेली) के पुरैनिया गांव निवासी एक युवक का खेत उसके खेत से सटा हुआ है। शनिवार शाम करीब पांच बजे आरोपी ने अपने खेत पर गन्ने की पताई जलाई थी। इससे निकली एक चिंगारी से उसके खेत पर खड़ी गन्ने की फसल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने आसपास के खेतों को भी चपेट में ले लिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण जमा हो गए और बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में सुखलाल, प्यारेलाल, चेतराम का सवा बीघा, भूपराम, ख्यालिराम का ढाई बीघा, बालजीत का एक एकड़, भवनाथ का तीन बीघा, जीवनलाल का दो बीघा और रघुवीर सहाय का डेढ़ बीघा खेत में गन्ना जल गया। एसओ रूम सिंह बघेल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।