{"_id":"5968b9f84f1c1b4e4a8b4fb2","slug":"91500035576-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर फिरौती वसूलने के छह बदमाशों पर लगी गैंगस्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर फिरौती वसूलने के छह बदमाशों पर लगी गैंगस्टर
Updated Fri, 14 Jul 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत।
पेट्रोल पंप मालिक का अपहरण करने के बाद बीस लाख रुपये फिरौती वसूलने के आरोपी छह बदमाशों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। एसपी के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला कुंवरगढ़ निवासी पेट्रोल पंप कारोबारी का चार मार्च को जहानाबाद स्थित पेट्रोल पंप से वापस घर आते वक्त बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। इस दौरान बदमाशों ने व्यापारी के परिवार से बीस लाख रुपये फिरौती वसूल की थी। बदमाशों के चंगुल से छूटने के कई दिन बाद पीड़ित ने शिकायत एसपी से की। जिसके बाद पुलिस ने छह अपहरणकर्ताओं को पकड़कर जेल भेजा था। फिरौती की रकम भी बरामद की गई थी। एसएचओ जहानाबाद रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी सुंदरपुर (जहानाबाद) निवासी आकिल, अरविंद कुमार, लालपुर (जहानाबाद) के आकाश गंगवार, कल्यानपुर (जहानाबाद) के हरचरन लाल, शिवपुरिया (जहानाबाद) के आरिफ उर्फ छोटू और नौगवां पकड़िया गांव निवासी बालजीत के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।