फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ट्रक की किस्त के एक लाख आठ हजार रुपये हड़पे

ट्रक की किस्त के एक लाख आठ हजार रुपये हड़पे

Mon, 18 Mar 2019 11:31 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की किस्त के एक लाख आठ हजार रुपये हड़पे
पीलीभीत। ट्रक की किस्त के दिए गए एक लाख आठ हजार रुपये एक युवक ने हड़प लिए। ट्रक मालिक ने दूसरे दिन कंपनी कार्यालय जाकर जानकारी करनी चाही तो पीलीभीत आकर रुपये ले जाने की बात से ही आरोपी मुकर गया और झगड़ा-फसाद कर धमकी देने लगा। सुनगढ़ी पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर ट्रक मालिक की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

क्योलड़िया (बरेली) के मेथी नवदिया गांव निवासी गंगासहाय पुत्र खंजनलाल ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने एक फाइनेंस कंपनी से किस्तों पर 14 टायरा ट्रक लिया था। इसकी प्रति माह एक लाख आठ हजार रुपये की किस्त जमा की जाती है। किस्त हर माह कंपनी के कर्मचारी बरेली जिले के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया टोला निवासी विजय वर्मा ले जाकर जमा कर दिया करते थे। मोबाइल पर मेसेज मिलने पर किस्त जमा होने की जानकारी होती थी। 13 मार्च को विजय ने किस्त के लिए सुनगढ़ी क्षेत्र के असम चौराहा के पास बुलाया। यहां पहचान के दो लोगों के सामने पीड़ित ने हर बार की तरह किस्त के एक लाख आठ हजार रुपये दे दिए। मोबाइल पर कोई मेसेज न मिलने पर पीड़ित ने दूसरे दिन बरेली जाकर फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में जानकारी की। इस दौरान विजय वर्मा भी मौजूद थे। पीड़ित के पूछने पर विवेक ने किस्त के रुपये न मिलने की बात कह दी। यही नहीं कहने लगा कि वह पीलीभीत आया ही नहीं था, जबकि 13 मार्च को पीड़ित ने विजय को दो लोगों के सामने रुपये दिए थे। इसका विरोध करने पर आरोपी झगड़ा फसाद करने लगा और धमकी देकर भगा दिया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी एसपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विजय वर्मा के खिलाफ अमानत में खयानत की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कर सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed