{"_id":"5c24c1efbdec2256a32eff02","slug":"81545912815-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को धमका रहे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को धमका रहे आरोपी
Thu, 27 Dec 2018 05:43 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Published by: zaidi saba
Updated Thu, 27 Dec 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्ज कराई रिपोर्ट में सुलह का दबाव बनाने का आरोप
एसपी से शिकायत कर महिला ने लगाई गुहार
पीलीभीत। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बीस दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने सुनगढ़ी पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर सुलह का दबाव बनाने और धमकाने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग एसपी से की है।
सुनगढ़ी क्षेत्र की एक महिला ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि बीस दिन पूर्व उसने सुनगढ़ी थाने में एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पति की गैर मौजूदगी में घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप गांव के ही दो लोगों पर लगाया था। महिला का आरोप है कि बीस दिन बीतने के बाद भी अब तक पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। नतीजतन आरोपी सुलह का दबाव बनाने के लिए लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे पूरा परिवार भयभीत है। आरोपियों से जान का खतरा जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर, थाना पुलिस प्रकरण की जांच जारी होने की बात कह रही है।