{"_id":"5acd19744f1c1b563e8b470e","slug":"81523390836-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी पर मकान में चोरी करने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी पर मकान में चोरी करने का लगाया आरोप
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम सलावतपुर खेड़ी निवासी पूनम मंगलवार को खेकड़ा थाने में पहुंची। वहां उसने दी तहरीर में कहा कि सोमवार की रात्रि में वह, उसका पति और बच्चे अपने मकान के कमरे में सो रहे थे। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे पड़ोस का ही एक युवक दीवार फांदकर मकान में घुसा और मकान केे दूसरे कमरे में रखी सेफ से नगदी एवं जेवरात चुराए। इसी दौरान कमरे में सामान गिरने की आवाज सुनकर पूनम जाग गई और जब उसने कमरे से पड़ोस के ही एक युवक को भागते देखा तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर उसके पति एवं पड़ोसी भी जाग गए। जब महिला एवं उसके पति ने कमरे में देखा तो कमरे में रखी सेफ का ताला टूटा मिला और सेफ में रखे जेवरात व नगदी चोरी हुई मिली। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी के घर दबिश दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।