फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विधवा महिला ने थाने पहुंच रंगदारी मांगने की दी तहरीर

विधवा महिला ने थाने पहुंच रंगदारी मांगने की दी तहरीर

Mon, 12 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
विधवा महिला ने थाने पहुंच रंगदारी मांगने की दी तहरीर
महिला से फोन पर मांगे पांच लाख रुपये
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा निवासी महिला ने खेकड़ा थाने में पहुंचकर सुरक्षा की मांग की। उसने पुलिस को बताया कि तीन फरवरी से कुछ अज्ञात लोग उसे लगातार फोन कर पांच लाख रुपये मांग रहे हैं और न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की मांग भी की।

रविवार को खेकड़ा थाने पर क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा निवासी महिला सरोज देवी पत्नी जयप्रकाश सिंह पहुंची। उसने थाना प्रभारी एसपी सिंह को बताया कि तीन वर्ष पूर्व बीमारी के चलते उसके पति की मौत हो गई थी। उसका एक पुत्र है। वह काफी समय से अपने हिस्से की जमीन बेचकर ऐसे ही घूम रहा है। अब पुत्र की नजर प्रार्थिनी की संपत्ति पर है। पहले तो उसे उसका पुत्र ही धमकी देकर परेशान कर रहा था। अब तीन फरवरी से अज्ञात लोग उसे लगातार फोन कर कह रहे हैं कि उसके पुत्र ने उन्हें उसकी हत्या करने के लिये तीन लाख रुपये दिए हैं। यदि वह उन्हें पांच लाख रुपये देगी तो वह उसे नही मारेंगे। इसके चलते वह दहशत में है और एक रिश्तेदारी में रहने को मजबूर है। महिला के मुताबिक दस फरवरी की शाम उसे फिर फोन पर धमकी दी गई कि तीन दिन में इस राशि का इंतजाम किया जाए। थाना प्रभारी ने उसे जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed