{"_id":"5a2a75534f1c1bc1678c06fd","slug":"81512731987-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की गुंडई, मजदूर के परिवार को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता की गुंडई, मजदूर के परिवार को बंधक बनाकर पीटा
Updated Fri, 08 Dec 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता ने पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। छत्रपति कॉलोनी निवासी भाजपा नेता राकेश सागर ने अपने साथियों संग पहुंचकर कांशीराम कॉलोनी ट्रांसपोर्ट नगर में बृहस्पतिवार देर शाम जमकर तांडव किया। घर के बाहर गोबर डालने की बात पर दो माह पूर्व हुए विवाद की रंजिश में मजदूर के परिवार के सदस्यों को घर से बाहर खींचकर पहले सड़क पर पीटा। इसके बाद एक युवक को साथ ले जाकर बंधक बना जमकर पिटाई की। पीड़ित पक्ष ने महिलाओं के कपड़े फाड़ने के साथ ही बाल उखाड़ने के भी आरोप लगाए हैं। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने भाजपा नेता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथी भागने में सफल रहे। देर शाम हुई वारदात के चलते कॉलोनी में दहशत का माहौल बना रहा।
कांशीराम कॉलोनी ट्रांसपोर्ट नगर निवासी एक 65 वर्षीय बेवा महिला राजकुमारी ने बताया कि दो माह पूर्व उसका घर के बाहर गोबर डालने से मना करने की मामूली बात पर कॉलोनी के तेजपाल पुत्र सेवा सिंह से विवाद हो गया था। इसी की रंजिश को लेकर आरोपी आए दिन मारपीट करता है। बृहस्पतिवार देर शाम आठ बजे आरोपी तेजपाल अपने साथी भाजपा नेता राकेश सागर, ग्राम कुवरखां बीसलपुर निवासी अरविंद, कॉलोनी निवासी विमल गंगवार व चार अज्ञात साथियों संग घर में घुस आए। इसके बाद पीड़िता को बाल पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसमें सिर के बाल भी उखड़ गए। चीख पुकार सुनकर बेटा मोनू व पुत्री उर्मिला बचाने आए तो आरोपी उनको घसीटते हुए घर के बाहर ले गए और कॉलोनी में बीच सड़क लाठी से पीटा। महिला का आरोप है कि इसके बाद उसके बेटे को राकेश सागर अपने मकान पर ले गए और बंधक बनाकर पिटाई की। बेटी के कपड़े फाड़कर छेड़छाड़ की गई। किसी तरह चौकी आसाम रोड पहुंचकर बेटी ने सूचना पुलिस को दी। इस पर आसाम चौकी इंचार्ज एके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने मौके से तीन आरोपी विमल, राकेश, तेजपाल, अरविंद को धर दबोचा। जबकि बाकी साथी भाग निकले। पुलिस ने रात में ही घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ मुहम्मद कासिम ने बताया कि महिला की ओर से चार नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ 452, 354, 307, 147, 323 धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पकड़े गए आरोपियों को शुक्रवार दोपहर पूछताछ कर चालान किया है।
पीड़ित ही नहीं, पुलिस के चेहरे पर भी दिखा खौफ
घटना को लेकर पीड़ित पक्ष, कॉलोनीवासी ही नहीं पुलिस भी खासा खौफजदां दिखाई दी। घायलों का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था, इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि फरार साथी थाना गेट पर देखे गए हैं। इसके बाद पुलिस को दुबारा हमले का डर सताने लगा, जिस पर चौकी प्रभारी के साथ पुलिस बल को मेडिकल कार्रवाई पूरी होने तक जिला अस्पताल रखा गया। गिरफ्तारी के बाद थाना पहुंचने पर भी एक सिपाही को सीधे अंजाम भुगतने की बात कहकर धमका दिया गया। हवालात में होने के बाद भी आरोपियों के चेहरे पर हंसी तो पुलिस बेबस दिख रही थी।