फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   किशोरी को अगवा कर खेत में किया सामूहिक दुष्कर्म

किशोरी को अगवा कर खेत में किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 08 Sep 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर खेत में किया सामूहिक दुष्कर्म
घर से उठा ले जाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

-हिस्ट्रीशीटर ने 10 दिन पहले पीड़िता की मां से किया था दुष्कर्म का प्रयास
क्रासर....
आरोपी हिस्ट्रीशीटर पर दो साथियों संग वारदात का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली पुलिस ने किशोरी का मेडिकल को भेजा, जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। घर पर सो रही किशोरी को एक हिस्ट्रीशीटर अपने दो साथियों की मदद से अपहरण कर पास के खेत में ले गया। यहां तीनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। देर रात परिवारीजनों ने जागने पर जब किशोरी को गायब देखा तो तलाशने निकले। काफी तलाश के बाद किशोरी एक खेत में बेहोश हालत में मिली। पिता ने एक नामजद समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। आरोप है कि नामजद आरोपी हिस्ट्रीशीटर ने 10 दिन पहले पीड़िता किशोरी की मां को भी घेरकर खेत में दुष्कर्म का प्रयास किया था।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह घर पर सो रहे थे। उनकी 17 वर्षीय पुत्री दूसरे कमरे में सो रही थी। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर मुकेश धीमर अपने दो साथियों संग देर रात घर में घुस आया और कमरे में सो रही किशोरी को अगवा कर कुछ दूरी पर एक खेत में ले गया। यहां तीनों आरोपियों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। देर रात दो बजे पिता की आंख खुली तो किशोरी को घर से गायब देखा। इस पर गांव के लोगों की मदद से उसकी तलाश की गई। इसमें किशोरी खेत में बेहोश हालत में मिली। किशोरी को लेकर परिवार वाले घर आए। यहां उसके होश में आने पर पूछताछ की। उसने अपने साथ हुई दरिंदगी को बयान किया। एक आरोपी के अलावा किशोरी बकाया दो के नाम नहीं बता सकी। शुक्रवार शाम को पिता ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। आरोपी से जान को खतरा जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में यह भी बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी की अस्मत लूटने से पहले पत्नी से भी दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। 27 अगस्त को उसकी पत्नी गांव की एक महिला के साथ जंगल किनारे बकरी चुगाने गई हुई थी। वहां पर पहले से मौजूद आरोपी मुकेश धीमर ने उसको असलहा के बल पर धमकाते हुए पकड़ लिया। अश्लील हरकत की गई, लेकिन दुष्कर्म करने में असफल रहा। इसकी शिकायत करने परिवारीजन कोतवाली पुलिस के पास जा रहे थे कि गांव के लोगों ने पंचायत कर मामला सुलझाने की बात कही। इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने आरोपी को बुलाकर दोनों पक्ष आमने-सामने बैठाकर सुलह करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कोट...
पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। पूछताछ में पिता कई बातों के जवाब नहीं दे पा रहे है। मामले की जांच की जा रही है, सख्त कार्रवाई होगी।
-जयवीर सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed