{"_id":"59a404564f1c1bca748b459b","slug":"81503921238-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया मिलाकर बनाई जा रही थी कच्ची शराब, छह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूरिया मिलाकर बनाई जा रही थी कच्ची शराब, छह गिरफ्तार
Updated Mon, 28 Aug 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कच्ची शराब के कारोबारियों पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए एसपी की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें यूरिया मिलाकर कच्ची शराब बनाते छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से हुई बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
जनपद में काफी समय से कच्ची शराब का कारोबार पनप रहा है। स्थानीय पुलिस की साठगांठ के चलते इन पर कार्रवाई के नाम पर पुलिस और आबकारी विभाग सिर्फ औपचारिकता निभा अफसरों की वाहवाही लूटने का काम करता रहा है। साठगांठ के इस खेल को उजागर करते हुए अमर उजाला ने दो दिन पहले खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसे संज्ञान में लेकर एसपी कलानिधि नैथानी ने मातहतों को कच्ची शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर धरपकड़ के निर्देश दिए। रविवार रात को एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें कच्ची शराब के कारोबारियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की गई। न्यूरिया थाना क्षेत्र में यूरिया मिलाकर शराब बनाने की बात सामने आई। तो वहीं पूरनपपुर और बीसलपुर में भी धरपकड़ की गई। कुल छह लोगों को पुलिस ने शराब बनाते धर दबोचा। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि 120 लीटर शराब, एक किग्रा यूरिया, 1550 रुपये की बरामदगी की गई है। जिन थाना पुलिस के स्तर से कार्रवाई नहीं हो सकी है। उनको भी लगातार दबिश देकर कच्ची शराब के कारोबारियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा अभियान चलाकर 53 हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग की गई है। इस दौरान उनकी वर्तमान लोकेशन, दिनचर्या आदि कई पहलुओं के बारे में जानकारी की है।