{"_id":"597dc1f34f1c1bfb068b45b7","slug":"81501413875-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से युवक की मौत
Updated Sun, 30 Jul 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर/पीलीभीत। करंट लगने से गांव मनहरिया निवासी 19 वर्षीय हरजिंदर सिंह की मौत हो गई। भाई को करंट से बचाने के प्रयास में उसके दो और भाई करंट लगने से मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों भाई बाल-बाल बच गए। सीएचसी लाए गए हरजिंदर सिंह को इलाज से पहले चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना रविवार सुबह करीब आठ बजे की है। हरजिंदर सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि हरजिंदर सिंह ने किसी काम से रसोई घर का दरवाजा खोला था। इस दौरान दरवाजे के समीप लगा बिजली का तार छूट कर उसके सिर पर लग गया। भाई को बिजली करंट की चपेट में देख उसने और उसके सबसे छोटे भाई राजेंद्र ने उसे खींचने का प्रयास किया। इस पर दोनों भाईयों को भी करंट लगा जिससे वह दोनों दूर जा कर गिरे। हादसे में दोनों भाई बाल-बाल बच गए, लेकिन करंट से हरजिंदर सिंह की मौत हो गई। हरजिंदर अविवाहित और चार भाईयों में सबसे छोटे से बड़ा था। सबसे बड़ा सोनू, उससे छोटा कुलविंदर सिंह और सबसे छोटा राजेंद्र सिंह है।