{"_id":"56f69d3a4f1c1b2423f14e1f","slug":"74-g-including-two-holding-smack-a-fugitive","type":"story","status":"publish","title_hn":"74 ग्राम स्मैक सहित दो पकड़े, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
74 ग्राम स्मैक सहित दो पकड़े, एक फरार
ब्यूरो /पीलीभीत।
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
स्मैक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ी संख्या में नशीले पदार्थ बरामद
सदर कोतवाल पुलिस ने शहर में चल रहे नशे के बड़े कारोबार को पकड़ा है। मौके से 74 ग्राम स्मैक, नशीले इंजेक्शन एवं गोलियां आदि बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया।
शहर में नशीले पदार्थों का धंधा पिछले काफी दिनों से चल रहा है। शनिवार को सुबह कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला मदीना शाह में छापा मारा। इस छापेमारी में पुलिस ने इकबाल एवं ताहिर को पकड़ लिया, जबकि सरगना बाबू फरार हो गया। घर की तलाशी में पुलिस ने 74 ग्राम स्मैक, 30 पुड़िया, 767 नशीले इंजेक्शन, 264 नशीली गोलियां, 102 इंजेक्शन एबिल, 171 सिरिंज, 150 निडिल, एक इलेक्ट्रानिक तराजू और 367 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि बाबू खां सरगना है और भनक लगने पर नगदी एवं बड़ी मात्रा में स्मैक आदि लेकर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। कोतवाल बीके गौतम ने बताया कि बरामद स्मैक को अन्य पदार्थों में मिलाकर डोज तैयार की जाती है। इसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। वहीं फरार आरोपी के बावत उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में एएसपी विकास कुमार वैद्य ने बताया शहर में नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर पुलिस को लगाया गया था और इसी के चलते शनिवार को सदर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
लाखों की नगदी बरामद होने की चर्चा
स्मैक के अड्डे पर पुलिस के छापे में लाखों रुपये की नगदी बरामद होने की चर्चा है, जबकि पुलिस ने मात्र 367 रुपये बरामद होना दर्शाया है। लाखों के इस कारोबार में 367 रुपये की बरामदगी भी चर्चाओं को हवा दे रही है।