{"_id":"5cd70570bdec22074909f67a","slug":"71557595504-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपिंग सेट से खाद, कीटनाशक और कॉपर तार चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंपिंग सेट से खाद, कीटनाशक और कॉपर तार चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। गांव सबलपुर खास निवासी विपिन पांडेय के पंपिंग सेट कक्ष में चोरों ने नकब लगाया। यहां से चोर खाद, कीटनाशक और कॉपर का तार समेट ले गए। वहीं एक अन्य मामले में युवक पर शमशान घाट परिसर में बनाए जा रहे दसवां स्थल से सीमेंट चोरी करने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर खास निवासी विपिन पांडेय ने बताया कि गांव के बाहर उनका पंपिग सेट है। पंपिग सेट कक्ष में हजारों की कीमत की खाद और कीटनाशक रखा था। शुक्रवार रात कक्ष के पीछे की दीवार पर नकब लगाकर चोर भीतर घुस गए। इसके बाद पंपिंग सेट मोटर की तार, खाद और कीटनाशक चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की।
इधर, नगर के शमशान घाट परिसर में निर्माणाधीन दसवां संस्कार गृह के लिए रखे गए सीमेंट में एक कट्टा सीमेंट चोरी हो गया। नगर के एक युवक पर सीमेंट का कट्टा चोरी करने का आरोप लगाते हुए न्यू प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और मुक्ति धाम के अध्यक्ष रजनीश सक्सेना ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।