{"_id":"5ccf1f5dbdec2207790741e6","slug":"71557077853-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर मिली धमकी, बरात ले गए तो जान से मार दूंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फोन पर मिली धमकी, बरात ले गए तो जान से मार दूंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। एक युवक की बरात 15 मई को जानी है। रविवार को युवक के पास अंजान नंबर से फोन पर धमकी भरा कॉल आया। फोन करने वाले ने उससे कहा कि जिस लड़की से उसका रिश्ता तय हुआ है, उससे वह (फोन करने वाला) कोर्ट मैरिज कर चुका है। अगर बरात लेकर गया तो जान से मार देगा। इससे घबराए युवक ने शादी करने से मना कर दिया है। उसने पुलिस को तहरीर भी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नंदराम गंगवार ने बताया कि उनके पुत्र संजय का विवाह बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र की एक युवती से तय हुआ है। संजय की बरात 15 मई को जानी है। दोनों पक्षों ने विवाह की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निमंत्रण पत्र भी बंट चुके हैं। इसी बीच संजय के मोबाइल पर रविवार को किसी अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि जिस लड़की से संजय की शादी तय हुई है, उससे वह कोर्ट मैरिज कर चुका है। उसने संजय को बरात न ले जाने की धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने बात नहीं मानी तो वह उसे जान से मार देगा। इस धमकी से संजय और उसके परिवार के लोग सकते में आ गए। उन्होंने लड़की के घर वालों को धमकी मिलने की जानकारी दी और शादी करने में असमर्थता जता दी। संजय ने रविवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी। कोतवाल जेपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।