फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बरातियों की बस से कुचलकर बाइक सवार किसान की मौत

बरातियों की बस से कुचलकर बाइक सवार किसान की मौत

Wed, 27 Feb 2019 11:04 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
बरातियों की बस से कुचलकर बाइक सवार किसान की मौत
पूरनपुर। माधोटांडा मार्ग पर लोधीपुर चौराहा के पास बरात से भरी बस से कुचलकर मंजीत सिंह (50) की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहां डॉक्टरों के पोस्टमार्टम में देरी करने पर परिजन भड़क गए और हंगामा करने लगे। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने जाकर लोगों को समझाया। फिर जाकर पोस्टमार्टम शुरू हो सका। इधर, कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज बस चालक को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव धुरिया पलिया निवासी मंजीत सिंह मंगलवार देर शाम बाइक पर पूरनपुर जा रहे थे। लोधीपुर चौराहा के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बरातियों से भरी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पा जा गिरे और उसी बस के पहिया से कुचल गए। इसमें मंजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने बस और उसके चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बस को कब्जे में ले लिया गया और चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। खबर मिलने पर परिवार वाले भी आ गए। दूसरे दिन बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोपहर में पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन गुस्सा गए। उन्होंने पोस्टमार्टम में देरी का आरोप लगाते हुए शिकायत डीएम से की। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पुनिया मौके पर पहुंची। परिजनों से बातचीत करने के बाद उन्होंने सीएमओ डॉ.सीमा अग्रवाल को भी मौके पर बुला लिया और नाराजगी जताई। इसके बाद पोस्टमार्टम शुरू हुआ। एसएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक मंजीत सिंह के चचेरे भाई गांव धुरिया पलिया निवासी परमजीत सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दस घायल
पूरनपुर। शिवनगर गांव से बरातियों को लेकर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली उदरहा गांव के पास पहुंचते ही बुधवार सुबह करीब आठ बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गांव उदरहा निवासी 18 वर्षीय नीलू पुत्र अहिवरन, 25 वर्षीय नरेश पुत्र श्रीराम, 15 वर्षीय अवधेश पुत्र कल्यान,15 वर्षीय मोहित पुत्र बालकराम, 13 वर्षीय अरून, 40 वर्षीय रामऔतार, 12 वर्षीय विकास पुत्र सुरेश, 17 वर्षीय दीपक पुत्र रामसहाय, 14 वर्षीय अरून पुत्र प्रहलाद, 14 वर्षीय आदेश पुत्र कालीचरन समेत दस लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर नीलू और मोहित को जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed