Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Family members protest following worker's death; last rites performed after assurance of action

Raebareli News: श्रमिक की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन, कार्रवाई के आश्वासन पर अंतिम संस्कार

Thu, 12 Nov 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 12 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Family members protest following worker's death; last rites performed after assurance of action

विज्ञापन
ऊंचाहार। नाथीपुर मजरे रामचंद्रपुर निवासी श्रमिक रामगोपाल (55) की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में बुधवार को परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ प्रदर्शन किया। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद पत्नी ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों ने 25 लाख रुपये मुआवजा और बेटे को नौकरी देने की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था। मंगलवार को भी परिजनों ने हंगामा किया था। बुधवार को एसडीएम और सीओ के कार्रवाई का भरोसा देने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। पुलिस ने प्रधानपति समेत दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

गांव निवासी रामगोपाल पेशे से श्रमिक थे। बीते सोमवार को उनका शव संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक पर मिला था। पत्नी सुशीला ने बबलू गौतम, प्रधानपति दिलीप तिवारी, दुर्गेश पंडित, मोनू पंडित, गुड्डू तिवारी और सूर्यकांत पंडित पर हत्या का आरोप लगाया था। परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़े थे। वहीं, आरपीएफ का दावा था कि रामगोपाल की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर बाद एसडीएम विवेक राजपूत और सीओ डलमऊ गिरिजाशंकर त्रिपाठी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद गोला गंगाघाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ डलमऊ ने बताया कि सुशीला की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। बबलू गौतम और प्रधानपति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed