{"_id":"5c699060bdec224ca34915ca","slug":"71550422112-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। बारह पत्थर रोड पर नई सब्जी मंडी के पास शनिवार देर शाम कुछ लोगों ने युवक कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष की जमकर पिटाई कर दी। हमलावरों ने उनकी सोने की चेन और 20 हजार रुपये की नकदी भी लूट ली। पुलिस ने इस मामले में एनसीआर दर्ज की है।
मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी युवक कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिवओम सोनी ने बताया कि वह शनिवार देर शाम बारह पत्थर चौराहे से कार से अपने घर जा रहे थे, तभी नई सब्जी मंडी के पास सड़क पर खड़े लोगों को देखकर हार्न बजाया तो वे गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने शिवओम को कार से बाहर खींचकर बुरी तरह पीटा। उनके कपड़े फाड़ दिए। शिवओम ने बताया कि एक हमलावर ने उनके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार किया। उनके गले से सोने की चेन और जेब में रखे 20 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने इस मामले में नगर निवासी सत्यप्रकाश बिट्टू, विमल कुमार और गांव अहिरपुरा निवासी विवेक कुमार के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि जांच में मामला केवल मारपीट का पाया गया है। लूट का आरोप गलत है।