{"_id":"5c604d5cbdec2237d60141d9","slug":"71549815132-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे लगे पीछे तो छात्रा ने परिवार को बुलाया, दो पकड़े, एक भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोहदे लगे पीछे तो छात्रा ने परिवार को बुलाया, दो पकड़े, एक भागा
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। कोचिंग पढ़कर घर लौट रही बीए की एक छात्रा को रास्ते में मिले तीन शोहदे पीछा करने के साथ फब्तियां कसने लगे। उनकी हरकतों से तंग आकर छात्रा ने चुपचाप फोन करके अपने परिवार वालों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे छात्रा परिजनों ने दो शोहदों को दबोच लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा। भागने वाला शाहजहांपुर के कांठ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। छात्रा के परिजनों ने पीटने के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस ने छात्रा के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रविवार को दोनों युवकों का चालान कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय लड़की बीसलपुर के एक डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह रोज की तरह शनिवार शाम करीब पांच बजे कोचिंग पढ़ने के बाद साइकिल पर अपने घर लौट रही थी। रास्ते में हाफिजनगर की पुलिया के पास मिले तीन शोहदे छात्रा का पीछा करने लगे। पहले तो छात्रा ने उन्हें अनदेखा कर दिया। मगर शोहदे फब्तियां कसते हुए पीछा करते रहे। इस पर छात्रा ने अपने परिवार वालों को फोन कर दिया। कुछ ही देर में परिवार वाले मौके पर जा पहुंचे और दो आरोपियों को पकड़ लिया। एक आरोपी मौके से भाग निकला। शोर सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण जमा हो गए। इसके बाद लोगों ने दोनों शोहदों की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। बीसलपुर इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी गांव गजरौला निवासी करन और भगवतसरन हैं। फरार हुआ तीसरा आरोपी उनका रिश्तेदार कांठ (शाहजहांपुर) के गांव खनापुर निवासी नागेश है। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए आरोपियों का रविवार को चालान कर दिया है। फरार नागेश को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।