{"_id":"5c55837abdec2273875d5116","slug":"71549108090-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कॉलोनी में दो पक्षों में मारपीट, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। रेलवे कॉलोनी में गाली गलौज के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष से जमा हुए लोगों ने दूसरे के घर में घुसकर जमकर बवाल किया। लाठी डंडे और सरिया से वार कर तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया। घर के बाहर खड़े वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची यूपी 100 और सुनगढ़ी पुलिस ने सख्ती से मामला शांत कराया। एक आरोपी को मौके से हिरासत में भी लिया गया। हालांकि दूसरे दिन तक कोई तहरीर न मिलने पर कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकी। घटना के चलते हड़कंप मचा रहा। अलीगंज (बरेली) के गांव अंतपुर के निवासी अनुराग, डालचंद और राकेश ने बताया कि वह जिले में चल रहे ब्रॉडगेज के काम में ठेकेदार के अंडर में वह मजदूरी करते हैं। वह रेलवे कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से छिटपुट सामान चोरी हो रहा था। इसको लेकर वह निगरानी करने लगे। शुक्रवार रात कॉलोनी के ही कुछ युवक घर के बाहर कुछ दूरी पर खड़ी जेसीबी से स्टेपनी ले जाने लगे। यह देख विरोध किया तो गाली गलौज की गई। कुछ ही देर में आरोपी की तरफ से काफी लोग आ गए और मारपीट शुरू कर दी। घर में घुसकर लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से वार किया। जिसमें अनुराग के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि डालचंद और राकेश भी घायल हो गए। जेसीबी के शीशे तोड़ दिए। बाइक में भी तोड़फोड़ करने की कोशिश की गई। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस की एक गाड़ी मौके पर पहुुंच गई, लेकिन भीड़ को काबू नहीं कर सकी। इसके बाद सुनगढ़ी थाना और यूपी 100 की कई अन्य गाड़ियां पहुंचने पर सख्ती से मामला शांत कराया जा सका। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी रूम सिंह बघेल ने बताया कि मौके से एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए युवक ने झगड़े की वजह शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी को बताया है। घायल पक्ष से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।