{"_id":"5c52ef8fbdec2273a67c9991","slug":"71548939151-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। कस्बे की रहने वाली एक युवती से गांव डडिया राझे के युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित के तहरीर देने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह घटना मंगलवार शाम की है। कस्बे की रहने वाली एक युवती के मुताबिक शाम करीब पांच बजे वह खेत की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में उसे गांव डडिया राझे निवासी रामनिवास ने रोक लिया और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। वह जबरन खींचकर ईख में ले गया और दुष्कर्म किया गया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। युवती के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने जाकर पुलिस को तहरीर दे दी गई। इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि दुुष्कर्म की धाराओं में रामनिवास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।