{"_id":"5c40d04cbdec224bd41e16e2","slug":"71547751500-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके रह रही विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूद की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके रह रही विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूद की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके रह रही विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी
जहानाबाद (पीलीभीत)। ससुरालियों से अनबन के बाद दो साल से मायके में रह रही विवाहिता ने घर के पास से गुजर रही बरेली-पीलीभीत रेललाइन पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने ससुराल वालों की प्रताड़ना को वजह बताया है। जहानाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के पट्टी सियाबाड़ी गांव निवासी बाबूराम की 26 वर्षीय पुत्री यशोदा देवी की शादी 2015 में इज्जतनगर (बरेली) के गांव लालपुर निवासी निर्दोष से हुई थी। दो साल पहले विवाहिता मायके आकर रहने लगी। पति व अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके अलावा खर्च को लेकर भी एक वाद डाला। मुकदमा अभी न्यायालय में विचाराधीन है। बुधवार रात यशोदा देवी घर पर टीवी देख रही थी। करीब साढ़े नौ बजे वह बिना बताए घर से निकल गई और मकान के पीछे की तरफ पीलीभीत-बरेली रेलखंड पर पीलीभीत की ओर से आ रही ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर परिजन और जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से जानकारी कर शव को दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के चाचा राजेंद्र ने बताया कि ससुराल वालों से चल रही मुकदमेबाजी को यशोदा देवी मानसिक तनाव में चल रही थी। ससुराल वालों से उसको खर्च भी तय कर दिया गया था, लेकिन अब तक उसको दिया नहीं गया। मुकदमे की तारीख के दिन वह अक्सर ज्यादा दुखी हो जाती थी। बुधवार को भी उसकी दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की तारीख थी। इसको लेकर वह न्यायालय गई थी, वहां पर दूसरा पक्ष नहीं आया था। आरोप है कि ससुराल वाले उसको बाद में भी कभी-कभार मिलने पर धमका दिया करते थे। इसी से तंग आकर यशोदा ने खुदकुशी की है। इंस्पेक्टर जहानाबाद एसके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन खुदकुशी की बात कह रहे हैं, लेकिन अभी कानूनी कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं मिली है।