फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस ने उठाए संदिग्ध, छुड़ाने पहुंच गए नेताजी

पुलिस ने उठाए संदिग्ध, छुड़ाने पहुंच गए नेताजी

Tue, 04 Dec 2018 05:23 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Tue, 04 Dec 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने उठाए संदिग्ध, छुड़ाने पहुंच गए नेताजी
आवास विकास कॉलोनी में चकबंदी कानूनगो के बंद मकान समेत तीन घरों में सिलसिलेवार तरीके से अंजाम दी गई चोरी की वारदातों का खुलासा करने के लिए कोतवाली पुलिस ने शहर के पांच युवकों को हिरासत में लिया। उनसे अभी पूछताछ शुरू नहीं की जा सकी थी कि एक नेताजी सिफारिशी बनकर उनको छुड़ाने के लिए भीड़ लेकर कोतवाली आ धमके। सभी को निर्दोष तक बता डाला। हालांकि काफी बहस के बाद कोतवाल के निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा देने पर नेताजी चलते बने। अब पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर क्लू जुटाने में लगी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी चकबंदी कानूनगो गोपाल शर्मा के बंद मकान से चोर 19 नवंबर को लाखों का नकदी जेवरात समेट ले गए थे। इससे पहले कॉलोनी में ही दो अन्य मकानों में भी वारदात अंजाम दी गई थी। घटनाओं का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। सुरागरसी के बाद कोतवाली पुलिस को कुछ नाम संदिग्ध के तौर पर प्रकाश में आए। मंगलवार को पुलिस ने पांच युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। उनसे घटनाओं को लेकर पूछताछ भी नहीं हो सकी थी कि एक भाजपा नेता हिरासत में लिए गए युवकों के परिवारीजनों की भीड़ के साथ कोतवाली पहुंच गए। सभी को छुड़ाने के लिए सिफारिश शुरू कर दी। इसको लेकर पुलिस और उनके बीच बहस भी हुई। हालांकि बाद में कोतवाल ने निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही। जिसके बाद सिफारिश करने आए नेताजी चले गए। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों से अभी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed