{"_id":"59c7ef704f1c1b8f688b6531","slug":"71506275184-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में अलीगढ़ के क्राफ्ट कारोबारी की मौत, साथी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में अलीगढ़ के क्राफ्ट कारोबारी की मौत, साथी घायल
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत।
शहर में गांधी स्टेडियम रोड पर एक निजी अस्पताल के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार अलीगढ़ के क्राफ्ट व्यापारी चंद्रेश कुमार की मौत हो गई। जबकि उनका साथी हरीशचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वालों के आने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अलीगढ़ के कुंवरनगर कालोनी निवासी 27 वर्षीय चंद्रेश पुत्र रामप्रसाद क्राफ्ट व्यापारी थे। वह गांधी स्टेडियम परिसर में आयोजित खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में दुकान लगाने आए थे। शनिवार रात को वह अपने एक मित्र से मिलने के लिए गौहनिया चौराहा स्थित एमजीएस होटल गए थे। यहां से वह और साथी दुकानदार प्रतापगढ़ निवासी हरीश चंद्र शर्मा बाइक से वापस गांधी स्टेडियम जाने को निकले। मोहल्ला सुनगढ़ी मोड़ से पहले एक निजी अस्पताल के पास सामने से आ रही दूसरी तेज गति बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गए। यह देख दूसरा बाइक सवार निकल गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान चंद्रेश की मौत हो गई और हरीश चंद्र की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलने पर रविवार सुबह परिवारीजन आ गए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई योगेश और छोटा भाई इंद्रेश है। पत्नी से तलाक हो चुका है। हादसे की खबर मिलने के बाद से मां ओमवती का रो-रोकर बुरा हाल है।