फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   69 thousand robbed browning rural upturned

तमंचा तानकर ग्रामीण से 69 हजार लूटे

Mon, 06 Mar 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 06 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज रोड पर रपटा पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने पशु बेचकर लौट रहे ग्रामीण से तमंचा तानकर 69 हजार रुपये लूट लिए। ग्रामीण के विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की और तमंचा लहराते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया ताराचंद निवासी किसान तेजपाल रविवार को अपने भतीजे विशाल के साथ बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के अधकटा गांव की बाजार पशु बेचने गए थे। जहां उनके पशु 69 हजार रुपये में बिके थे। इसके बाद उन्होंने फोन करके अपने ममेरे भाई प्रेमपाल को बुला लिया। वहां से देर शाम तीनों लोग एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। नवाबगंज रोड पर रपटा पुल के पास पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश आए और ओवरटेक करके तेजपाल को रोक लिया। पीड़ित कुछ समझ पाते, इससे पहले दो बदमाशों ने तमंचा तानकर तेजपाल, उसके भतीजे समेत तीनों को रोक लिया। तेजपाल की जेब में रखे 69 हजार रुपये लूट लिए। इसका विरोध करने पर मारपीट की गई और धमकाते लौट गए। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि  तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदमाशों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed