फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   निलंबित लेखपाल से संगठन ने भी किया जवाब तलब

निलंबित लेखपाल से संगठन ने भी किया जवाब तलब

Tue, 12 Mar 2019 09:59 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Tue, 12 Mar 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
निलंबित लेखपाल से संगठन ने भी किया जवाब तलब
बीसलपुर। ग्रामीणों से सुविधा शुल्क मांगने के आरोप में निलंबित महिला लेखपाल की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। अब लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष ने उससे जवाब तलब किया है। एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों से सुविधा शुल्क मांगने के आरोप में ज्योरह कल्यानपुर क्षेत्र की लेखपाल नूर अफरोज को नौ मार्च को निलंबित कर दिया था। लेखपाल की ग्रामीणों से सुविधा शुल्क मांगते हुए वीडियो वायरल हुई थी। एसडीएम ने मामले की जांच नायब तहसीलदार मोहम्मद असलम अंसारी को सौंपी है। निलंबित लेखपाल तहसील लेखपाल संघ की उपमंत्री है। संघ पदाधिकारी की इस हरकत को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष विदित गंगवार ने उनसे इस संबंध में जवाब तलब किया है। विदित ने नूर अफरोज को दिए पत्र में कहा है कि संघ पदाधिकारियों की तो अन्य लेखपालों को गलत काम करने से रोकने की जिम्मेदारी होती है। यदि संघ पदाधिकारी ही ऐसी हरकतें करेंगे तो बाकी लेखपालों को कौन रोकेगा। इधर, इस मामले की प्रशासनिक जांच अभी शुरू नहीं हुई है। जांच अधिकारी नायब तहसीलदार ने बताया कि उन्हें अभी तक इस संबंध में एसडीएम का कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed