फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मछली के शिकार पर वनकर्मियों ने दो के खिलाफ केस काटा

मछली के शिकार पर वनकर्मियों ने दो के खिलाफ केस काटा

Thu, 07 Feb 2019 07:42 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Feb 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
मछली के शिकार पर वनकर्मियों ने दो के खिलाफ केस काटा
गुलाबटांडा/पीलीभीत। जंगल में लोगों की आवाजाही पर पाबंदी के बाद भी घुसपैठ का खुलासा तब हुआ जब एक सप्ताह पूर्व मछली के शिकार की सूचना पर डिप्टी डायरेक्टर ने खुद बराही रेंज के सिमरा बीट में छापामारी की। हालांकि भनक लगते ही शिकारी तो भाग गए, लेकिन मौके पर जाल समेत शिकार से संबंधित उपकरण बरामद हुए थे। इस पर डीडी ने नाराजगी जताते हुए शिकारियों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। बराही रेंज के वनकर्मियों ने बुधवार को दो लोगों के खिलाफ विभागीय केस काटा है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के अंतर्गत सिमरा, फैजुल्लागंज बीट के जंगल में लंबे समय से मछली के शिकार का मामला प्रकाश में आ रहा था। डिप्टी डायरेक्टर की छापामारी के बाद इस बात का खुलासा भी हो गया। अफसर के कड़े रुख के बाद बराही रेंज के वनकर्मी हरकत में आए। गुरुवार को कलीनगर निवासी जाहिद खां और चूका निवासी सीबू के खिलाफ वन विभाग ने विभागीय केस काट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed