फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दीवार फांदकर घुसे चोरों ने नगदी सहित लाखों की संपति उड़ाई

दीवार फांदकर घुसे चोरों ने नगदी सहित लाखों की संपति उड़ाई

Wed, 20 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
दीवार फांदकर घुसे चोरों ने नगदी सहित लाखों की संपति उड़ाई
दीवार फांदकर घुसे चोरों ने नगदी सहित लाखों की संपत्ति उड़ाई
विज्ञापन

क्रासर...
डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट टीम पहुंची
क्रासर....
प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध बता रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर । दीवार फांदकर घुसे चोरों ने गांव पिपरिया दुलई निवासी विनय सिंह की विधवा राजकुमारी के कमरे में रखे बक्से का कुंडा तोड़कर 2.86 लाख रुपये और 82 हजार रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की सूचना पर डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्ट्या जांच के बाद पुलिस चोरी की घटना को संदिग्ध बता रही है।

घटना सोमवार रात की है। विनय सिंह के दो पुत्रों में एक पुत्र मिथुन पिपरिया दुलई गांव में जबकि दूसरा विष्णु सिंह नगर की अशोक कॉलोनी में रहता है। राजकुमारी गांव में अपने पुत्र मिथुन सिंह के पास रहती है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले अपने दूसरे पुत्र विष्णु सिंह के घर से आई थी। पैतृक घर में पुत्र मिथुन सिंह, उसकी पत्नी आशा और उनका पांच साल का बच्चा था। मिथुन ने बताया कि रात वह पत्नी के साथ घर के आंगन में सो रहा था। इस दौरान पड़ोस के खाली पड़े घर से चोरों ने उसके घर में दीवार फांदकर प्रवेश किया। चोरों ने मां के कमरे में घुसकर बक्शा का कुंडा तोड़कर चोरी की। राजकुमारी ने बताया कि चोरों ने बक्सा में रखे 2.86 लाख रुपये, सोने की झुमकी, तीन अंगूठी, चांदी की पायल सहित 82 हजार रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मंगलवार को सुबह हुई। सूचना पर डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल योगेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में चोरी की घटना संदिग्ध होना पाया गया। उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वायड ने घर में घूमने के बाद घर के ही एक सदस्य पर भौंकना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed