फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चाकू से गोदकर ट्रक चालक की हत्या की

चाकू से गोदकर ट्रक चालक की हत्या की

Wed, 16 May 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
चाकू से गोदकर ट्रक चालक की हत्या की
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली सहारनपुर राजमार्ग पर सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने हरियाणा के एक ट्रक चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक चालक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हरियाणा के सोनीपत जिले के ग्राम रबडा निवासी ट्रक चालक रामनिवास पुत्र प्रताप सिंह सोमवार की सुबह यूपी के दादरी से सोनीपत जा रहा था। पुलिस के अनुसार सुबह सवेरे करीब तीन बजे दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर खेकड़ा तहसील के समीप उसका ट्रक बीच सड़क पर खड़ा मिला। इससे मार्ग से गुजर रहे अन्य वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पाठशाला चौकी पुलिस ने जाकर देखा तो ट्रक में लहुलुहान रामनिवास का शव पड़ा था। अज्ञात हत्यारे से चाकू से गोदकर ट्रक चालक की हत्या कर जा चुके थे। पुलिस ने ट्रक में मिले कागजातों से मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। पुलिस की सूचना के बाद खेकड़ा थाने में पहुंचे मृतक के बडे़ भाई संदीप की तहरीर पर पुलिस ने दोपहर में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी। जल्द ही हत्या का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed