{"_id":"5a2a86384f1c1b4e718b7fd2","slug":"61512736312-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर बंद कराई मीट शॉप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर बंद कराई मीट शॉप
Updated Fri, 08 Dec 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
मीट की दुकान बंद कराते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम आवास के निकट चल रही थी दुकानें
पीलीभीत। टनकपुर रोड पर डीएम कार्यालय के निकट खुले नाले के ऊपर खोखे लगाकर चल रही मीट की दुकानों को प्रशासन ने बंद करा दिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पुलिस के सहयोग से दुकानों का सामान जब्त कर लिया। साथ ही दुकानदारों का चालान काटा है।
प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद में खुले में मीट बिक्री पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया गया था, लेकिन कुछ समय शहर सहित पूरे जिले में मीट की दुकानें फिर खुलने लगीं। मुख्यमार्ग, बस स्टैंड, चौराहे आदि पर खुले आम मीट की दुकानें चल रही हैं। इसमें डीएम आवास के निकट भी तीन खोखो में मीट बिक्री की जा रही थी। शुक्रवार को दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी वीके वर्मा के नेतृत्व में टीम ने सिविल लाइन चौकी पुलिस के साथ तीनों दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान नाले की बजबजाती कीचड़ के ऊपर रखे गए नालों पर खोखे में चल रही मीट की तीन दुकानें खुली मिली। खाद्य सुरक्षा टीम ने तीनों दुकानों का सामान, चाकू, छुरी, कांटा बांट आदि कब्जे में ले लिया साथ ही खोखो को बंद कराकर सील कर दिया। इस दौरान टीम ने तीनों दुकान स्वामी शहर के मोहल्ला बुजकसावान निवासी क्रमश: शफीक, जियाद्दीन और तौफीक का चालान भी काटा। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्रपाल, रामप्रताप, कीर्ति कुमार, चौकी इंचार्ज पुष्कर चौधरी, सुनील चौधरी आदि थे।